नाबालिग़ किशोरी की अपहरण करने वाली महिला को पुलिस ने किया यूपी से गिरफ्तार … भेजा जेल…
बलरामपुर :- बलरामपुर जिले के पुलिस चौकी बरियों के अंतर्गत ग्राम भिलाई खुर्द से करीब डेढ़ माह पहले एक नाबालिग़ किशोरी को एक महिला ने अपहरण कर अंबिकापुर लेजाकर उसे छोड़कर खुद यूपी चली गई थी। पुलिस ने महिला को यूपी से गिरफ्तार कर बरियों चौकी लाकर न्यायालय में पेश किया वहां से उसे जेल भेजा गया। नाबालिग किशोरी को बाल संप्रेषण गृह से बरामद कर परिजनों को सुपुर्द किया।
मिली जानकारी अनुसार ग्राम भिलाई खुर्द निवासी 50 वर्षीय शनिचरा पिता बोडरी पहाड़ी ने 29 जून को बरियों पुलिस चौकी पहुचकर रिपोर्ट दर्ज कराया था कि इसकी 13 वर्षीय पुत्री मानसिक रूप से कमज़ोर है, जिसे किसी अज्ञात व्यक्ति अपहरण कर अपने साथ ले गया है। चौकी प्रभारी सुनील तिवारी ने अज्ञात लोगों के ख़िलाफ़ धारा 363 भादवी दर्ज कर अपने उच्चधिकारी पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू को जानकारी दी। उच्चधिकारी के मार्गदर्शन में किशोरी की पतासाजी में पुलिस जुटी थी कि इसी दौरान पता चला कि ग्राम डिगनगर निवासी 27 वर्षीय दीपा टेकाम उर्फ गुड्डी पति विनोद कुमार दुबे का शनिचरा पहाड़ी कोरवा के यहां आनाजाना होता था महिला भिलाई खुर्द में रहकर एक क्रशर में काम करती थी। पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि नाबालिग़ किशोरी को दीपा टेकाम अपने साथ ले गई थी। महिला की मोबाइल लोकेशन यूपी बताया। पुलिस ने यूपी जाने के लिए सरगुज़ा पुलिस महानिरीक्षक से परमिशन लेकर ग्राम मोहनपुर कुरकुरहा थाना गैडवाड़ जिला बलिया यूपी से महिला को गिरफ्तार कर बरियों चौकी लाई। महिला ने पुलिस को बताया कि हड़िया शराब के नशे में नाबालिग़ किशीरी को अपने साथ अंबिकापुर के गई थी। इसके बाद किशोरी को छोड़ कर खुद यूपी चली गई थी। पुलिस ने किशोरी को बाल सम्प्रेषण अम्बिकापुर से बरामद कर परिजनों को सौंपा। पुलिस ने आरोपी दीपा टेकाम के विरुद्ध धारा 363,365 भादवी दर्ज कर न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेजा गया।
कार्यवाई के दौरान- उप निरीक्षक सुनील तिवारी के साथ प्रदीप मिश्रा, रिंकू गुप्ता, रजनीकांत मिश्रा, मुकेश गुप्ता,जमुना राजवाड़े, प्रदीप साना, राजकिशोर आदि उपस्थित थे।



