अंबिकापुरछत्तीसगढ़सरगुजा संभाग

दलितो पर लगातार हो रहे अत्याचार के विरोध में सरगुजा जिला के मुख्यालय अम्बिकापुर सहित सभी 12 मण्डलों में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पूतला दहन कर किया गया विरोध प्रदर्शन…


अम्बिकापुर :- 17/03/2021 को भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष नकुल सोनकर के नेतृत्व में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के स्वयं के विधानसभा क्षेत्र पाटन के ग्राम बठेना मे एक ही दलित

परिवार के पांच लोगों के संदेहास्पद हुई मौत एवं जांच रिपोर्ट को सार्वजनिक नहीं करने व मामले को षड्यंत्र के तहत दबाने के प्रयास करने व दलितो पर लगातार हो रहे अत्याचार के विरोध में सरगुजा जिला के मुख्यालय अम्बिकापुर सहित सभी 12 मण्डलों में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पूतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।

जिस कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री एवं मोर्चा प्रभारी अभिमन्यु गुप्ता, जन्मजय मिश्रा, अमरजित छाबडा, गांधी पासवान, ध्रवकुमार रवि, शम्भू सोनकर, राजकुमार बंसल, विनोद हर्ष, रामप्रवेश पाण्डेय, वेदान्त तिवारी, संजू वर्मा, ज्योति चैरिसिया, गणेश कष्यप, राजू पांडे, दीपक गर्ग, सुरजित सिंह, दीपक सिंह, अतिष सिंह, दीपक सोनी, बल्लू शर्मा, आशीष अग्रवाल, भीम सोनकर, क्रान्ति सोनकर, अंकित तिर्की, सरद सिन्हा, दीपक यादव, काशी केसरी, अर्जुन कष्यप, आलोक, सुमित एवं सैकडो भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button