अंबिकापुर

ट्रैक्टर पलटने से तीन महिलाओं की मौत एवं छह अन्य घायल…

लखनपुर, प्रिंस सोनी :- लखनपुर थाना अंतर्गत कटिन्दा गांव में ट्रैक्टर पलटने से दो महिलाओं की दबकर मौके पर ही मौत हो गया,एवं एक महिला क्या जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।छह लोग घायल हो है,घायलों से मिली जानकारी के अनुसार सभी लोग ग्राम जयपुर के रहने वाले थे, जो कि एक शादी समारोह में शामील होने के लिए मंगलवार को ग्राम कटिन्दा गए हुए थे, शादी में शामिल होकर आज सबेरे सभी लोग ग्राम पंडरीपानी में एक अन्य रिश्तेदार के यहां घूमने गए थे,वहां से सभी लोग वापस आते समय रास्ते में उन्हें एक ट्रेक्टर दिखाई पड़ा, जिसे उन्होंने रुकवा कर सभी उस पर सवार होकर वापस कटिन्दा आ रहे थे कि रास्ते में ट्रैक्टर ड्राइवर ने लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाते हुए एक पेड़ से अपनी गाड़ी को टकरा दिया जिससे ट्रैक्टर में सवार गेदीं भाई कंवर पति स्वयंबर राम उम्र 60 वर्ष,एवं फूलको पानीका पति फोर्डो उम्र55 वर्ष, मौके पर ही दब कर मौत हो गई।

एवं घायलों में श्याम कुवर पति सोहन प्रसाद उम्र 50,रामबाई पति रघुनाथ उम्र 40,परमाधे पति स्वर्गीय धन्नू उम्र 70,पूजा सिंह आत्माज महेश उम्र 15,रीता सिंह आत्मज रघुनाथ उम्र 16,विष्णु कुमार आत्माज राज सिंह उम्र 8 वर्ष है,जिसमें श्याम कुवर की हालत गंभीर बनी हुई थी जिसको अंबिकापुर जिला चिकित्सालय में रेफर कर दिया गया था जहां उसकी मौत हो गई।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार टेक्टर ग्राम पंडरीपानी के सोहन लकड़ा का था। ट्रैक्टर का गाड़ी नंबरCG15 CZ 1040 है जीसका ड्राइवर गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया है। पुलिस अपनी कार्यवाही में जुटी हुई है।

Related Articles

Back to top button