कोरबा

जिला अधिवक्ता संघ द्वारा ट्रैफिक जवानों को चश्मे और मास्क दिए गए जवानों ने कहा धन्यवाद…

कोरबा :-कोरबा जिले के ट्रैफिक जवानों को अब न तो धुप में आँखों में जलन की चिंता होगी इर न ही धूल से बीमार होने की चिंता धुप से जहा उनकी सुरक्षा चश्मे करेंगे तो वही मास्क से धुंए और धूल से मुक्ति मिल सकेगी,,,,, जिले के भीतर यातयात व्यवस्था को दुरुस्त करने में जुटी ट्रैफिक पुलिस को आम लोगो के साथ ही शहर के अलग-अलग संगठनों का सहयोग मिलने लगा है. इसी कड़ी में आज सीएसईबी चौक में जिला अधिवक्ता संघ की ओर से सचिव नूतन ठाकुर के नेतृत्व में यातायात प्रभारी एसएस पटेल को ट्रैफिक जवानो की धूप से सुरक्षा के लिए चश्मे और मास्क सौंपे गए. बार संघ के इस सहयोग के लिए यातायात प्रभारी ने उन्हें धन्यवाद दिया साथ ही उनके प्रयास की सराहना भी की. इस अवसर पर अधिवक्ता एके साहू, दिनेश साहू, किरण शांडिल्य, संतोष साहू, रघुनन्दन सिंह, जनक टेकाम, रविदास, रवि शुक्ला और सुरेंद्र साहू मौजूद रहे.।

Related Articles

Back to top button