छत्तीसगढ सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट अत्यंत निराशाजनक सरगुजा के लिए कुछ भी नहीं – ललन प्रताप सिंह…
छत्तीसगढ की भूपेश सरकार द्वारा प्रस्तुत आम बजट पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुऐ भाजपा जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह ने इसे अत्यंत निराशाजनक बताया है।
उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया में कहा है कि कांग्रेस सरकार ने विधानसभा में वार्षिक बजट प्रस्तुत कर सिर्फ औपचारिकता निभाई है बजट में न तो महिलाओं के लिए कुछ है और न ही युवाओं के लिए, न रोजगार की बात है न महिलाओं की सुरक्षा की चिंता। यदि सरगुजा के परिप्रेक्ष्य में बात करें तो हमारे जिले के हिस्से कुछ भी नहीं है। बजट ने आम जनता को निराश किया है।

बघेल सरकार के दिशाहीन बजट का कोई विजन नहीं – अखिलेश सोनी
प्रदेश की कांग्रेस सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भाजपा पिछडा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सोनी ने इस बजट को दिशाहीन बिना विजन का बजट निरूपित किया है। उन्होंने कहा कि किसाने के लिए बडे बडे वादे करने वाली कांग्रेस सरकार ने किसानों को फिर छला है। बजट में न तो किसानों की सम्पूर्ण ऋण माफी का जिक्र है न ही बकाया धान बोनस देने का और तो और किसानों को 2500 रूपये प्रति क्विंटल धान खरीदी मूल्य देने की घोषणा करने का साहस भी यह सरकार नहीं कर पाई। प्रदेश का किसान, मजदूर, तथा गरीब तबका इस बजट से नाउम्मीद हुुआ है।

सरगुजा के लिए यह अब तक का सबसे उदासीन बजट है – अनुराग सिंह देव
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा प्रस्तुत बजट पर अपनी प्रतिक्रिया वयक्त करतें हुऐ भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंह देव ने इसे सरगुजा के लिए अब तक का सबसे उदासीन बजट बताया है। उन्होंने कहा कि सरगुजा में तीन तीन केबनेट मंत्री होने के बाद भी सरगुजा को बजट में कोई सौगात नहीं मिली यह अपसोस जनक तो है ही स्थानीय मंत्रीयों पर यह सवालीया निशान भी लगाता है । यह बजट निराशाओं से भरपूर कपोल कल्पित धारणाओं पर आधारित गढबो नवा छत्तीसगढ बनाने की घोषणा वाला बजट है। आगे उन्होंने कहा कि राज्य में बढते अपराध को लेकर बेहतर पुलिसिंग की अपेक्षा थी जिसमें भी बजट का प्रवधान नहीं किया गया है साथ ही स्वास्थ्य अधोसंरचना सहित युवाओं को रोजगार की इस बजट में घोर उपेक्षा की गई है।


