बलरामपुर
कोल माफिया पुलिस गिरफ्त में,6 टन कोयला सहित वाहन जप्त…
अनिल सोनी, बलरामपुर- राजपुर मुखबीर की सूचना पर एसपी टीआर कोशिमा के मार्गदर्शन में पुलिस में दो ट्रको में 6 टन कोयला, एक नग जायलो वाहन, एक नग हीरो होंडा बाईक व 10 कोल माफियाओं को पकड़ा।
27 मार्च को दरम्यानी रात्रि मुखबीर ने पुलिस को सूचना दिया कि जायलो वाहन क्रमांक सीजी 15 बी 9768 ,ट्रिपल वाहन क्रमांक सीजी 15 डीसी 6287,सोल्ड ट्रिपल व मोटरसाइकिल सीजी 15 सीपी 3068 में सवार होकर ग्राम नरसिंहपुर व बरबसपुर के जंगल मे कोयला तस्करी होने वाला है। पुलिस टीम गठित कर नरसिंहपुर – परसागुड़ी मार्ग होते हुए पुलिस नरसिहपुर पहुच कर मौके पे महिंद्रा जायलो वाहन, दो नग ट्रिपल जिसमें 6 टन कोयला लोड था मोटर सायकिल सहित 10 कोल माफियाओं को पकड़ा ।
आरोपी में ग्राम नवापारा लुंड्रा निवासी मोहन लाल उर्फ बाणु ( सोल्ड ट्रिपल का चालक) ।
ग्राम डांड़पारा- धौरपुर निवासी बसंत कुमार सोनकर।
लुंड्रा निवासी मनीष सोनी ( जायलो का चालक)।
नावापारा लुंड्रा निवासी धरम साय
लोहारपारा लुंड्रा निवासी अजय कुमार।
रमुना- झारखण्ड़ निवासी पवन कुमार सोनी।
सरिया- रायगढ़ निवासी सुरेश पटेल ।
चलगली-लुंड्रा निवासी संतोष कुमार यादव ।
लुंड्रा निवासी भागुड़ (ट्रिपल का चालक)।
बरबसपुर थाना ब प्रतापपुर निवासी शिव कुमार यादव( बाईक चालक को) गिरफ्तार किया । पुलिस ने धारा 41(1-4) जा.फौ.379 भादवी के तहत कार्यवाई किया ।



