आज के आंधी तूफान में प्रवेश द्वार को भी नहीं बख्शा, ताश के पत्तों की तरह गिर गया प्रवेश द्वार…
लखनपुर, प्रिंस सोनी–आज शाम चार बजे के आसपास लखनपुर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में तेज आंधी तूफान के साथ जमकर बारिश हुआ। तूफान इतना तेज था कि लहपटरा से आगे घुंघुत्ता नदी पुल के पास जो प्रवेश द्वार बना था, वह कागज के पत्तों के जैसा धराशाही होकर रोड पर आ गिरा,जिसे कड़ी मशक्कत के बाद लखनपुर पुलिस प्रशासन एवं राजस्व अमला ने रोड से हटाया, और रोड चालू करवाने में सफल हुए।रोड चालू करते समय सरगुजा पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार,लखनपुर SDOP दीपक मिश्रा, लखनपुर तहसीलदार इरशाद अहमद पूरे अमले के साथ मौके पर मौजूद रहे।

इस बारिश ने अंबिकापुर लखनपुर मुख्य मार्ग की परेशानी और बढ़ा दिया है।रोड मे घंटों जाम लगा रहा है।मुख्य मार्ग के दोनों तरफ सड़क का दुर्दशा हो गया है।आज की बारिश में और दिक्कत हो गई केवरा- रजपुरी के मध्य भारी वाहनों की आवाजाही से यातायात प्रभावित हुआ बार- बार जाम की स्थिति बनी। सड़क के पूर्वी छोर में आधा अधूरा सड़क निर्माण के कारण छोटे एवं अन्य वाहन कीचड़ में फंसे, एवं दोपहिया चालकों को कीचड़ में गिरते हुए देखा गया।SDM के निर्देश के बाद भी सड़क निर्माण कर रही निर्माण एजेंसियों द्वारा सड़क के काम शुरू न करने से यातायात प्रभावित हो रही है। प्रशासन के निर्देशों का पालन करने में निर्माण एजेंसियों द्वारा कोताही बरती जा रही है और क्षेत्र की जनता परेशान हैं,और कभी भी उनका आक्रोश विस्फोटक रूप ले सकता है। जिसकी संपूर्ण जवाबदारी निर्माण एजेंसियां एवं प्रशासन की होगी।


