अंबिकापुरसरगुजा संभाग

अदानी फाउंडेशन दिवस पर स्थानीय कला, संस्कृति एवं खेलकूद का आयोजन हुआ संपन्न…

अंबिकापुर :- राजस्थान राज्य विदुत उत्पादन निगम लिमिटेड के परसा खदान में माइंस ऑपरेटर एंड डेवलपर मेसर्स अदानी इंटरप्राइजेज लिमिटेड एवं अदानी फाउंडेशन द्वारा दो दिवसीय अदानी फाउंडेशन दिवस का आयोजन किया गया। अदानी फाउंडेशन के २० वी वर्षगाठ पर ग्राम पंचायत-परसा, साल्ही, घट्बर्रा, बासेन, तारा एवं शिवनगर के सहभागिता में सांस्कृतिक कार्यक्रम सम्पन्न हुवा। जिसमे परियोजना प्रभावित गाँव से 750 से अधिक ग्रामीण महिलाओं एवं पुरुषों ने भाग लिया।कार्यक्रम के आयोजन का उद्देश्य छत्तीसगढ़ के प्राचीन कला, संस्कृति एवं खेलकूद को एक मंच प्रदान करना, व उसे बढ़ावा देना था। इसी उद्देश्य के साथ कार्यक्रम का उद्घाटन दिनाक 10- 08-2018 को किया गया, कार्यक्रम के पहले दिन में 10 गांवों से आए महिलाओं ने छत्तीसगढ़ के लोक नृत्य सुआ प्रतियोगिता में भाग लिया व विभिन्न रूप से अपनी कला व संस्कृति को प्रदर्शित किया। वही दूसरी ओर पुरुषों ने अपनी बेहतरिन तीरंदाजी कला का प्रदर्शन किया।कार्यक्रम के दुसरे दिन का विधिवत उद्घाटन पूजा अर्चना एवं दीप प्रज्वलन से हुई जिसमे ग्राम परसा के सरपंच धरम साय नेटी, ग्राम घट्बर्रा के सरपंच अमरेश सिंह मरकाम, ग्राम तारा की सरपंच संपतिया उइके, ग्राम परसा के उपसरपंच उमा शंकर यादव, उद्यानिकी विभाग के उद्यान अधिक्षक बालरूप पैकरा, ग्रामीण विस्तार अधिकारी रूप साय पैकरा, जी० भी० अंडल्या एवं शासकीय उच्च विध्यालय तारा के शिक्षक सम्मलित हुए।ग्राम पंचायत परसा के सरपंच धरम साय नेटी ने आये हुए समस्त ग्राम वासियों को इस पावन अवसर पर शुभकामनाएं दिया, और कहा की अदानी फाउंडेशन द्वारा चलाए जा रहे कई परियोजना से ग्राम वासियों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन हो रहा है। ग्रामीण महिला एवं बच्चे ससक्त हो रहे है, वही ग्राम घट्बर्रा के सरपंच अमरेश मरकाम ने महिला कॉपरेटीव द्वारा चलाए जा रहे फिनाइल व्यापार को लाभदायक बताते हुए कहा की गाँव में रह रही अन्य महिलाओं के लिए भी ऐसे व्यपार को बढ़ावा देना चहिए।

वही ग्राम तारा की सरपंच श्रीमती संपतिया उईके ने सभी ग्रामीण महिलओं को महिला उद्द्यमी बहुद्देश्य सहकारी समिति लिमिटेड- से जुडने का अनुरोध किया, जो कई ग्रामीण महिलाओं को गाँव में ही आजिविका प्रदान कर रही है।
अदानी इंटरप्राइजेज लिमिटेड के वरिष्ट उपाध्यक्ष मुकेश सक्सेना ने समस्त ग्रामीणों को अदानी फाउंडेशन दिवस पर ग्रामीणों के सर्वांगीन विकास के लिए फाउंडेशन के द्वारा किये जा रहे विकास कार्यों से अवगत कराया, तथा विकास के कार्यक्रमों में ग्रामीणों की सहभागिता को रेखांकित करते हुए उन्हें आभार प्रकट किया।
कार्यक्रम के अगले चरण में शासकीय हाई स्कूल परसा तथा अदानी विद्या मंदिर के छात्र व छात्राओ तथा स्थानिय महिलाओं ने अपने नृत्य व सांस्कृतिक कला के प्रदर्शन से लोगों को मंत्र मुग्ध कर दिया। साथ ही सी. एस. आर. के तहत चलाए जा रहे विकास कार्यक्रमों से लाभान्वित युवा, महिला एवं पुरुषों ने अपने अनुभवों को सबके साथ बांटा।
कार्यक्रम के अंत में अदानी इंटरप्राइजेज लिमिटेड के मानव संसाधन प्रमुख के.के. दुबे ने सभी ग्राम वासियों का एवं उपस्थित अतिथियों को धन्यवाद् ज्ञापित किया। उपर्युक्त कार्यक्रम को अदानी फाउंडेशन कि समस्त टीम के सदस्यों ने सफलतापूर्वक आयोजित करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया

Related Articles

Back to top button