विधायक रामकुमार टोप्पो ने नगरीय क्षेत्र का निरीक्षण कर स्थिति का हाल जाना…

सीतापुर :- नव निर्वाचित विधायक रामकुमार टोप्पो ने आज शहरी क्षेत्र् का दौरा कर नगर पंचायत के व्यवस्था से रू-ब-रू हुए ।इस दौरान उन्होंने बस स्टैण्ड,आहारा तालाब,कचरा संग्रहण केंद्र, स्लाटर हाऊस, व केशला स्थित पानी फिल्टर प्लांट पहुचे।इस दौरान लोगों ने बताया कि पानी फिल्टर प्लांट बनने के 10 वर्ष बाद् भी अब तक चालू नहीं हो सका । लगभग चार करोड़ रु की लागत से बनाया गया यह पानी फिल्टर प्लांट लोगों का प्यास एक दिन भी बुझा नहीं सका, इस तरह, जल संकट, से निजात दिलाने नगर पंचायत के दावे हाथी के दांत साबित हो गये ।आज यह पानी फिल्टर प्लांट कबाड़ मे तब्दील हो कर महज सो पीस बन कर रह गया है । अधिकारियो और ठेकेदारों द्वारा निर्माण में बरती गई लापरवाही व तकनीकी खामियों से पूरे नगर मे शुद्ध पेयजल आपूर्ति का यह सपना धरी की धरी रह गयी।

वही स्लाटर हाऊस कि स्तिथी भी कुछ ऐसा ही था। एकाध दुकानों को छोड़ बाकी सभी दुकान वर्षो से बंद पड़े है तथा पशु परीक्षण वध गृह का छ्त हि गायब है और सभी तरफ गंदगी का अम्बार लगा है। कुल मिलाकर स्लाटर हाउस किसी कबाड़ खाने से कम नहीं था। अब आलम ये है कि इसके सामने के जमीन मे लोग अतिक्रमण कर ठेला रख रहे है।
निरीक्षण के दौरान नव निर्वाचित विधायक रामकुमार टोप्पो ने नाराजगी जाहिर करते हुए स्लाटर हाऊस मरम्मत कर शीघ्र मीट दुकान व्यवस्थित करने का निर्देश दिया है ।तथा अधिकारियो को कहा की अगले निरीक्षण से पहले सभी व्यवस्था सही होना चाहिए।
इस दौरान उनके साथ मंडल अध्यक्ष श्रवण दास, रूपेश गुप्ता,इलू गुप्ता,मनोज गुप्ता,सदानंद गुप्ता,धर्मेन्द्र अग्रवाल,नीरू मिस्त्री, अनेशवर् गुप्ता,नेम लाल,वशिष्ठ दास, भवानी सिंह,बाबू मिस्त्री सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता एव पदाधिकारी उपस्थित थे।




