अनुराग सोनी ने जिला स्तरीय साइंस क्विज प्रतियोगिता में किया प्रथम स्थान प्राप्त…



सीतापुर – स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी स्कूल देवगढ़ के छात्र अनुराग सोनी ने राष्ट्रीय अनुसंधान कार्यक्रम के तहत समग्र शिक्षा माध्यमिक जिला सरगुजा द्वारा आयोजित क्विज प्रतियोगिता के प्रथम चरण में विकास खंड स्तर पर प्रथम स्थान हासिल करते हुए जिला स्तरीय क्विज प्रतियोगिता में शामिल हुए जहां जिले भर के चयनित 20 छात्रों ने भाग लिया,
जिसमें सेजेस देवगढ़ के कक्षा बारहवीं के छात्र अनुराग सोनी ने प्रथम स्थान हासिल किया है।
यह प्रतियोगिता जिला शिक्षा अधिकारी श्री संजय गुहे, सहायक जिला परियोजना अधिकारी श्री रमेश सिंह, सहायक कार्यक्रम समन्वयक श्री रविशंकर पाण्डेय,श्री अंचल सिन्हा एवं श्री सतीश पांडे के संयोजन में संपन्न हुआ।
अनुराग की इस उपलब्धि पर सेजेस देवगढ़ सीतापुर अंग्रजी माध्यम विद्यालय, विकास खंड शिक्षा अधिकारी श्री सेंगर, स.वि. ख. शिक्षा अधि. सिम सोनी , बीआर सी श्री सिंह एवम संस्था के प्राचार्य श्री सुनील् गुप्ता द्वारा प्रतीक चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया तथा उज्जवल भविष्य की कामना की गई। इस दौरान विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री सेंगर ने संबोधित करते हुए कहा कि छात्र अनुराग सोनी कि यह उपलब्धि स्वयं के साथ विद्यालय ,विकासखंड एवं जिले को गोरवान्वित किया है । उन्होंने आगे कहा कि मैं आशा करता हु भविष्य में आयोजित होने वाली बोर्ड परीक्षाओं में भी विद्यालय के छात्र कड़ी मेहनत कर राज्य स्तरीय टॉप टेन की सूची में अपना स्थान बनाकर नाम रोशन करें ।साथ ही विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे नीट, जेई,ए आई ई ई ई, आदि में भी सफलता हेतु अपनी तैयारी जारी रखें।
इस अवसर पर , ए बी ई ओ महेश सोनी तथा बी आर सी रमेश सिंह उपस्थित थे । संस्था के प्राचार्य सुनील कुमार गुप्ता ने उपस्थित समस्त अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।




